उमंग की सांस्कृतिक संध्या आज - Kekri Insight

Header Ads

उमंग की सांस्कृतिक संध्या आज

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर उमंग की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन मंगलवार को शाम 6 बजे से फॉयसागर रोड स्थित मयूरा पैलेस में आयोजित की जायेगी । क्लब अध्यक्ष लायन आभा गांधी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में क्लब के सदस्य एवम उनके परिजन अनेक प्रस्तुति देंगे । साथ ही महिलाओ के लिए विशेष संगीत अंताक्षरी भी होगी।

कार्यक्रम संयोजक प्रदीप प्रिया जसवानी के अनुसार इस अवसर पर नाट्य कलाकार गोपाल बंजारा एवम टीम द्वारा शिक्षाप्रद नाटक एवम हास्य एकांकी की प्रस्तुति दी जायेगी । साथ ही मनोरंजक कार्यक्रम होंगे ।क्लब सरंक्षक महेंद्र जैन मित्तल ने सभी सदस्यो को इस पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है ।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.