कलेक्टर के निर्देश पर जिले में जांची जल स्वावलंबन अभियान की गुणवत्ता - Kekri Insight

Header Ads

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में जांची जल स्वावलंबन अभियान की गुणवत्ता

अजमेर। जिला कलेक्टर गौरव गोयल के निर्देश पर आज पूरे जिले में अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कामों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं अन्य बिन्दुओं की जांच कर निर्देश दिए कि जहा आवश्यक हो वहां व्यवस्थाओं में तुरन्त सुधार किया जाए।

गोयल ने आज प्रातः जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि उनके क्षेत्र में जहां भी मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कार्य चल रहा है। उनकी आकस्मिक जांच की जाए। जहां भी आवश्यकता हो वहां सुधार तत्काल करवाया जाए।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर सभी अधिकारियों ने कार्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की। सभी जगह कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, सूचना पट्ट तथा उनका स्थायित्व आदि बिन्दुओं पर जांच की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां आवश्यकता है। वहां कार्यों में तत्काल सुधार करवाया जाएं।

उन्होंने बताया कि जिले में 45 ग्राम पंचायतों के 108 गांवों में 50 करोड़ की लागत से 3 हजार 837 कार्य अनुमोदित किए गए है। इनमें से 860 कार्य शुरू कर दिए गए है। शेष कार्य शीघ्र शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि जल स्वावलम्बन अभियान के तहत प्रथम चरण में अजमेर जिले में कराए गए कामों के शानदार परिणाम आए है। भू-जल स्तर बढ़ने के साथ ही जिले के कुल बुवाई क्षेत्र में भी बढ़ोतरी हुई है।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.