चेटीचंड के उपलक्ष में विविध प्रतियोगिताएं 26 को
अजमेर। सिंधु संगम संस्था एवं प्रेमनगर सेवा ट्रस्ट की ओर से चेटीचंड के मौके पर सिंधी समाज के बच्चों, बालिकाओं, महिलाओं वृद्धजनों के लिए गेम्स एवं क्विज का आयोजन 26 मार्च को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पुष्कर रोड स्थित आदित्य पैलेस में होगा।
इस दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में गुब्बारा फोड़(आयु 4 से 6 वर्ष), कैचिंग बाॅल-जोड़ी में(आयु 6 से 10 वर्ष), चम्मच कंचा दौड़(आयु 10 वर्ष से अधिक) बालिकाएं महिलाओं के लिए, पग बांध जोड़ी रेस(आयु 15 से 18 वर्ष) केवल बालिकाएं, म्यूजिकल चेयर(आयु 18 वर्ष से अधिक) केवल महिलाएं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
सिंधु संगम संस्था के संस्थापक हरीश हिंगोरानी ने बताया कि क्विज में सिंधी भाषा, साहित्य, संस्कृति, धार्मिक स्थल, गायक, महापुरुषों आदि के संदर्भ में सिंधीयत पर आधारित प्रश्नोत्तरी होगी।
सिंधु संगम संस्था के अध्यक्ष दलाय प्रियानी ने लोगों से रजिस्ट्रेशन करवा कर भाग लेने का आग्रह किया है। इच्छुक प्रतियोगी नियमों की जानकारी एवं अपने नाम पंजीयन के लिए कार्यालय पर शाम 6 से रात 9 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। नाम का पंजीयन पहले आओ, पहले पाओ नियम पर आधारित होगा। कार्यक्रम स्थल पर सिंधी व्यंजनों की स्टाॅल लगेगी। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।