जिला स्तरीय मशाल दौड़ का किया आयोजन, युवाओं ने दिखाया दमखम
मशाल दौड़ में ओलम्पियन जोरावर सिंह विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सिविल डिफेंस हाड़ीरानी बटालियन, महिला एवं बाल विकास की कार्यकर्ता सहित नगर निगम के आयुक्त प्रियव्रत पांड्या, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अबु सूफियान चौहान, कोषाधिकारी मनोज शर्मा, जिला खेल अधिकारी अभिमन्यू सिंह, पर्यटन विभाग के रतनलाल तुनवाल सहित गणमान्य नागरिक, अधिकारी, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
राजकीय संग्रहालय पहुंचने पर समस्त दलों को नगर निगम आयुक्त प्रियव्रत पांड्या एवं अबु सूफियान चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि आगामी 25 मार्च को संभाग स्तरीय मशाल दौड़ का आयोजन होगा। जिसमें पूरे जोश के साथ सभी भाग लें। उन्होंने बताया कि अच्छे प्रदर्शन पर दलों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।