अजयमेरू प्रेस क्लब-यूनाइटेड अजमेर के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आज - Kekri Insight

Header Ads

अजयमेरू प्रेस क्लब-यूनाइटेड अजमेर के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आज

अजमेर। अजयमेरु प्रेस क्लब एवं यूनाइटेड अजमेर के बीच मैत्री क्रिकेट मैच रविवार को मंडल कार्यालय स्थित अजमेर मंडल खेलकूद संघ स्टेडियम आयोजित होगा। इस मैच के लिए शुक्रवार को दोनों टीमों की घोषणा कर दी गई। प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विनीत लोहिया के अनुसार यह मैच रविवार सुबह 8 बजे शुरू होगा, जो कि अंतरराष्ट्रीय नियमानुसार 20-20 ओवर का होगा। दोनों टीमों को मैदान पर सुबह 7.30 बजे रिपोर्ट करना आवश्यक होगा। 

घोषित टीमें इस प्रकार हैं :
अजयमेरुप्रेस क्लब : डॉ.रमेश अग्रवाल (कप्तान), डॉ. प्रखर भारद्वाज, डॉ. अतुल दुबे, हेमंत गोयल, अकलेश जैन, मासूम अली, योगेश सारस्वत, अतुल सिंह, अखिल शर्मा, जितेंद्र कुमार, धीरेंद्र सिंह पालरिया, अनिल आइनानी, हिम्मत सिंह चौहान, आईपी वैष्णव, नेमीचंद तंबोली, कुलवंत सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, जितेंद्र सिंह शेखावत, टीम मैनेजर-राजेंद्र गुंजल। 

यूनाइटेडअजमेर : इमरानअल्लारखा (कप्तान), अभि माथुर, अनुज गांधी, अनुपम राणा, राहुल जैसवाल, रवि मित्तल, रोहित छीपा, सिद्धार्थ छाजेड़, सनी डाबरिया, सनी खण्डेलवाल, सुप्रभात माहेश्वरी, विपुल खंडेलवाल। मैच के एम्पायर कमल पुट्टी होंगे, जबकि सूर्यकांत पांडे दीपेंद्र गौड़ मैच का आंखों देखा हाल सुनाएंगे।


Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.