यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज, अशोक चांदना समेत कई लोगों को लिया हिरासत में - Kekri Insight

Header Ads

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज, अशोक चांदना समेत कई लोगों को लिया हिरासत में

 
जयपुर। राजधानी जयपुर में यूथ कांग्रेस की ओर से किसानों का कर्जा माफ करने के मांग पर प्रदशर्न कर रैली निकाली। इस दौरान बाईस गोदाम से शुरू होकर हजारों की तादाद में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा तक रैली के रूप में पहुंचे। विधानसभा पहुंचने के बाद उग्र प्रदर्शन को लेकर पुलिस से हुए सामने के बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने यूथ कार्यकताओं पर वाटर कैनन की बोछारें भी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों में से कई लोगों को हिरासत में भी लिया, जिनमें अशोक चांदना समेत कई पदाधिकारी भी शामिल हैं।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.