पत्रकार काॅलोनी के लिए एडीए ने मंजूर किए 36.60 लाख, लगेंगे रंग बिरंगे ब्लाॅक आकर्षक बनेगा मुख्य द्वार
अजमेर । कोटड़ा स्थित पत्रकार काॅलोनी में चल रहे विकास कार्यों की कड़ी में एक और आयाम शीघ्र जुड़ जाएगा। काॅलोनी में सड़क के किनारे रंग बिरंगे ब्लाॅक्स लगाने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण ने 36.60 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की है। इसके साथ ही काॅलोनी में सुरक्षा द्वार लगवाने के लिए 5 लाख रूपए भी खर्च होंगे। यहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी शीघ्र लगाए जाएंगे। काॅलोनी में अब तक 65.60 लाख रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी हो चुकी है।
पत्रकार काॅलोनी विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश कासलीवाल ने जानकारी दी कि काॅलोनी में विकास के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 36.60 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। इस राशि से काॅलोनी में सड़क के दोनो तरफ रंग बिरंगे इन्टरलिंक ब्लाॅक लगवाए जाएंगे। काॅलोनी में विकास के लिए अब तक 65.60 लाख रूपए की स्वीकृतियां जारी हो चुकी है। राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव द्वारा 15 लाख, सांसद प्रो. सांवर लाल जाट द्वारा 6 लाख, शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी द्वारा 8 लाख रूपए की स्वीकृतियां जारी की है।
कासलीवाल ने बताया कि काॅलोनी में प्रथम चरण में सड़क के दो तरफ इन्टरलिंक ब्लाॅक लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। ब्लाॅक लगने से काॅलोनी की सुन्दरता और बढ़ गयी है। अब काॅलोनी का सुरक्षा द्वार 5 लाख रूपए की लागत से बनवाया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। काॅलोनी में महिलाओं के आग्रह पर पूजा अर्चना के लिए पीपल, बड़, आंकड़ा, तुलसी एवं बिल्वपत्र आदि पौधे लगाए जा चुके है। यह सभी पौधे बाहर से मंगवाए गए। शीघ्र ही कल्पवृक्ष के पौधे भी लगवाए जाएंगे।