अजमेर दरगाह में प्रशासन ने चढ़ाई शुकराना की चादर
अजमेर। प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 805वें सालाना उर्स के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल एवं जिला कलक्टर गौरव गोयल नेे शुकराना की चादर पेश की और गरीब नवाज का शुक्रिया अदा किया।
दरगाह परिसर मे चादर पेश करने के पश्चात जिला प्रशासन के साथ दरगाह के पदाधिकारियों ने शानदार उर्स के लिए ख्वाजा साहब का शुक्रिया अदा करते हुए एक दूसरे को बधाईयां दी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गरीब नवाज की चौखट पर हाजरी देकर उनके प्रति शुक्रिया अदा किया।
खादिम मुकद्दस मोईनी ने जियारत कराकर सभी की दस्तारबंदी की और पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल एवं जिला कलेक्टर गौरव गोयल को शाॅल ओढ़ाकर दस्तारबंदी की। दरगाह नाजीम लैफिटिनेंट कर्नल मंसूर अली खां, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के.के.शर्मा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. नीतिन दीप ब्लग्गन एवं मेला मजिस्ट्रेट अरविंद सेंगवा, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय अबु सूफियान चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोला राम, सहायक नाजीम डाॅ. मौहम्मद आदिल की अंजुमन कमेटी द्वारा दस्तारबंदी कर तबुर्रूक भेंट किए।
अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों ने भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का उर्स के दौरान माकूल इंतजामात किए जाने पर शुक्रिया अदा किया।