चेटीचंड शोभायात्रा में शामिल झांकियां पुरस्कृत, 'कान्हा चले यमुना पार’ झांकी को मिला पहला पुरस्कार
अजमेर। चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल उत्कृष्ट रही झांकियों को पुरस्कृत किया गया। देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित समारोह में आयोजक संस्था पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी मेला कमेटी के संयोजक प्रभु लोंगानी ने बताया कि पंचायत राज एवं शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा मनोनीत निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ झांकियों में से प्रथम पुरस्कार नवयुवक मंडल अजयनगर की झांकी कान्हा चले यमुना पार, द्वितीय पुरस्कार सिंधी युवा समिति झूलेलाल मोहल्ला देहली गेट अजमेर की झांकी भारत माता तृतीय पुरस्कार सिंधी स्वर्णकार वडरिया नवयुवक मंडल की झांकी घोड़े पर सवार विक्रमादित्य को दिया गया।
झांकी कमेटी के कन्हैयालाल सोनी राजकुमार हरि रामानी के अनुसार उत्कृष्ट झूलेलाल की झांकी का प्रथम पुरस्कार सतगुरु गुप्र पंचशील नगर की झांकी चांद पर झूलेलाल द्वितीय पुरस्कार शक्ति दर्शन सेवा समिति फॉयसागर रोड अजमेर की झांकी झूलेलाल हथ जे तिरी ते तृतीय पुरस्कार चंद्रवरदाई नगर अजमेर की झांकी चार घोड़ों के रथ पर झूलेलाल शेष झांकियों को सांत्वना पुरस्कार सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
डांडिया टीमों को भी मिले पारितोषिक :
सर्वश्रेष्ठडांडिया टीम का प्रथम पुरस्कार जय झूलेलाल ग्रुप लाखन कोटड़ी, द्वितीय पुरस्कार फ्रेंडस एंड कंपनी संत कंवरराम स्कूल भगवानगंज तृतीय पुरस्कार हिलटाप सतगुरु कालोनी अजयनगर को दिया गया। पुरस्कार वितरण कमेटी के ताराचंद लालवानी शंकर दास बदलानी के अनुसार समस्त पुरस्कारों की व्यवस्था ट्रस्ट के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक,सामाजिक व्यावसायिक संस्थाओं के सहयोग से की गई संस्था के महासचिव मेला कमेटी के सह संयोजक जयकिशन पारवानी ने बताया कि इस अवसर पर शोभायात्रा सहित चार दिवसीय मेले के कार्यक्रमों में सहयोग एवं सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं को ट्रस्ट द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में उपस्थित ट्रस्ट के संरक्षक दौलत राम पमनानी,अध्यक्ष हेमनदास छबलानी, एडवोकेट पदम लखानी, घनश्याम लोंगानी, ताराचंद, हीरालाल कलवानी। मेला कमेटी के सहसंयोजक मनोहर मोटवानी,सेवाधारी पारस लोंगानी, तुलसी सोनी, महेश बदलानी दौलत लोंगानी ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।