योगी राज में बेखाफ हिंदू संगठन, आगरा में पुलिसवालों पर हमला, थाने में हुआ हंगामा
आगरा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार एक ओर जहां कई अहम फैसले करते हुए धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर योगी राज में हिंदूवादी संगठन बेखोफ होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका एक उदाहरण शनिवार की रात उस वक्त देखने को मिला, जब कुछ हिंदूवादी संगठनों ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। इसके बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ और हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने कुछ कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा कुछ पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग करने लगे।
दरअसल, शनिवार देर शाम को विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने कुछ कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और कुछ पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने जमकर बवाल किया। प्रदर्शनकारियों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि उन्होंने कुछ पुलिसवालों पर भी हमला कर दिया। बेखोफ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई भी की। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया, जिसमे कई लोगों के घायल होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, पूरे बवाल की शुरुआत फतेहपुर सीकरी थाने के बाहर हुई, जहां वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन जल्द ही आंदोलनकारी हिंसक हो गए। खबरों के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने कुछ पुलिसवालों के साथ खींचतान की। आरोपों के मुताबिक वीएचपी के एक नेता ने सीओ को थप्पड़ जड़ दिया, जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। दोनों ओर से तकरीबन आधे घंटे तक पथराव होता रहा। हिंसा में कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मौके से कई आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंगामे की शुरुआत फतेहपुर सीकरी से बीजेपी एमएलए उदयभान सिंह के मौके से रुखसत होने के बाद शुरू हुआ। पुलिस आरोपियों को सदर बाजार थाने में लेकर आई थी। इस बात की भनक लगते ही हिंदू संगठन और बीजेपी के स्थानीय नेता थाने के बाहर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोपों के मुताबिक इन लोगों ने थाने के लॉक अप को तोड़ने की कोशिश की। एक बार फिर नौबत पथराव और लाठीचार्ज तक पहुंच गई।
प्रदर्शनकारियों ने संतोष कुमार नाम के एक पुलिस अफसर की बाइक में आग लगा दी और उसकी सर्विस रिवॉल्वर छीन ली, हंगामा देर रात तक चलता रहा। बीजेपी विधायक उदयभान सिंह और उनके सांसद बेटे राकेश चौधरी भी सदर बाजार थाने के बाहर पहुंच गए और पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की। हिंसा में पुलिस की कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केनरा बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ की, जिसमें कई लोग घायल हो गए।