जयपुर : वर्ल्ड ट्रेड पार्क पर बड़ा हादसा, सफाई के दौरान सीढ़ी गिरने से दो मजदूरों की मौत, पांच घायल
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज एक बड़ा हादसा पेश आया है, जिसमें जेएलएन मार्ग पर स्थित वर्ल्ड ट्रेड पार्क (डब्ल्यूटीपी) पर सफाई का कार्य कर रहे मजदूर सीढ़ी गिरने की वजह से गिर कर घायल हो गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं पांच अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। इस हादसे में घायल होने वाले मजदूरों को ईलाज के लिए जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, जेएलएन मार्ग पर स्थित वर्ल्ड ट्रेड पार्क (डब्लयूटीपी) के कांचों की सफाई का कार्य किया जा रहा था, जिसके लिए कुछ मजदूर सीढ़ी की मदद से ऊपर चढ़े हुए थे। इसी दौरान अचानक से सीढ़ी गिर जाने की वजह से सफाई का कार्य कर रहे सभी मजदूर नीचे गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। इन मजदूरों में से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखते हुए समुचित उपकरण लगाए जाने चाहिए, जो वहां मजदूरों को मुहैया नहीं कराए गए थे। वहीं किसी हादसे की आशंका को ध्यान में रखते हुए नीचे की ओर जाल बिछाया जाता है, जो भी वहां नहीं बिछाया गया था। इसी के कारण इन मजदूरों को खामियाजा उठाना पड़ा और दो मजदूरों को इसकी कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड ट्रेड पार्क में इससे पूर्व भी इस तरह के हादसे सामने आ चुके हैं।