डॉ. विवेक माथुर को नवाजा जाएगा अमेरिकन फैलोशिप से - Kekri Insight

Header Ads

डॉ. विवेक माथुर को नवाजा जाएगा अमेरिकन फैलोशिप से

अजमेर। पुष्कर रोड, अजमेर स्थित घीसीबाई मेमोरियल मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक माथुर को अमेरिका की शीर्ष वैश्विक संस्था सोसायटी ऑफ कार्डियिक एन्जियोग्राफी एंड इन्टरवेन्शन एससीएआई ने हृदय रोगों के निवारण पर उत्कृष्ट कार्य के लिए फैलोशिप प्रदान की है। डॉ. विवेक माथुर को यह फैलोशिप 12 मई 2017 को अमेरिका के न्यू आरलिन्स में आयोजित होने वाले सोसायटी के सालाना सम्मेलन में सोसायटी की कमेटी द्वारा प्रदान की जाएगी।

डॉ. माथुर को यह फैलोशिप उनके विशिष्ट अनुभव, दक्षता, प्रकाशन एवं हृदय रोगों के निवारण में उनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि सोसायटी वर्तमान में वैश्विक स्तर पर हृदय रोगों के इन्टरवेन्शन में रिसर्च, क्वालिटी चैक, नीति निर्धारण की अग्रणी संस्था है।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.