दिव्यांग व असहाय बच्चों की सेवा करने से मन को मिलता है सुकून : जैन - Kekri Insight

Header Ads

दिव्यांग व असहाय बच्चों की सेवा करने से मन को मिलता है सुकून : जैन

अजमेर। लायंस क्लब आस्था द्वारा कोटड़ा स्थित अपनाघर मूक बधिर व द्रष्टि बाधित संभाग स्तरीय आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत आवासीय मासूम बच्चों को राजस्थान का मुख्य भोजन दाल बाटी चूरमा आदि का भोजन कराते हुवे क्लब के अध्यक्ष लायन महेंद्र जैन ने कहा कि  दिव्यांग बच्चों व असहाय व्यक्तियों की आवश्यकताओं की पूर्ति व इनसे बातचीत कर इनके दुख दर्द को बांटने से मन को सुकून मिलता है साथ ही सेवा करके आनन्द की अनुभूति होती है।

इससे पूर्व जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में भर्ती रोगी उनके परिजन वृद्ध असहाय व अन्य 101 व्यक्तियों को भोजन कराया गया सेवाकार्य क्लब के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन आर.पी अग्रवाल पूर्व सचिव लायन सुषमा अग्रवाल की वैवाहिक वर्षगांठ लायन निलेश अग्रवाल की माताश्री के जन्मदिन के उपलक्ष में संपन्न कराया गया।

पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने क्लब साथियो को वैवाहिक वर्षगांठ व जन्मदिन सादगी व सेवा करके मनाने के कार्य को बहुत सराहनीय बताया व सेवाभावी क्लब साथियो के लिए बधाई प्रेषित की।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.