दिव्यांग समाज का अंग, सरकार देगी पूरी सहायता : देवनानी - Kekri Insight

Header Ads

दिव्यांग समाज का अंग, सरकार देगी पूरी सहायता : देवनानी

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज का अभिन्न अंग है। वे ईश्वर की असीम अनुकम्पा प्राप्त होते हैं, उनसे संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाना चाहिए। राज्य सरकार ने दिव्यांगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिया जाएगा।

देवनानी ने आज श्री राम धर्मशाला में अजमेर विकलांग सहायता समिति एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांग शिविर को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग ईश्वर की विशेष कृपा के पात्र होते है। इनसे संबंधित सभी कार्यो को संवेदनशील होकर प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को सहायता एवं राहत प्रदान करने का प्रयास किया है। प्रशासन इन योजनाओं से संबंधित निर्णय शीघ्र करें ताकि उन्हें राहत मिल सकें।

देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांग व्यक्तियों का चयन कर उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाए। देवनानी ने शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित भी उपस्थित हुए। शिविर में दिव्यांगों को निशक्ता प्रमाण पत्र, रोड़वेज पास एवं आस्था कार्ड भी वितरित किए गए।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.