अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने किया योग महोत्सव का आयोजन - Kekri Insight

Header Ads

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने किया योग महोत्सव का आयोजन

international yoga day, Bundi, Rajasthan, Yoga, Brahma Kumaris, Yog Mahotsav
बून्दी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजयोगी रूपेश भाई माउण्ट आबु के पावन सानिध्य में जैतसागर रोड स्थित हरियाली मैरिज गार्डन में आयोजित योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिह हाडा, के.पाटन प्रधान प्रशान्त मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ममता तिवाड़ी, पूर्व जिला प्रमुख आशा मीणा, वरिष्ठ पत्रकार मदन मदिर, डाॅ. एस.एल. नागोरी, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, डाॅ.अनिल सैनी, ब्रह्माकुमारी कमला दीदी, राजयोगी ब्रह्माकुमार रूपेश भाई ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

अतिथियों का स्वागत ब्रह्माकुमारी बहनों गुलदस्ते, तिलक, बैज लगाकर किया। कुमारी दिव्या ने सभी का स्वागत स्वागत नृत्य द्वारा किया। माउण्ट आबु से पधारे राजयोगी ब्रह्माकुमार रूपेश भाई ने कहा कि योग से सबके व्यक्तित्व विकास और समाज विकास में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। योग मानव और प्रकृति के बीच सद्भावना लाने का काम करेगा। योग हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल देगा। योग जीवन को जी भरकर के जीने की जड़ी-बूटी है।

उन्होंने कहा कि योगी वो इंसान होता है, जिसमें स्वयं के लिए एवं दूसरों के लिए सद्भावना हो। योग इंद्रियों कों नियंत्रित करता है और योग सारे विश्व का एकता के सुत्र में बाधने की में ताकत है। आगे उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को कई प्रकार की बीमारियां व्याप्त हैं, जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि। बढ़ते तनाव को आज की युवा पीढी झेल नहीं पा रही है और शराब एवं ड्रग्स का सहारा ले रहा है। 

इनका एक ही उपाय है योगाभ्यास। ये ही हमारी मानसिक स्थित को सन्तुलित रखता हैं। सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए राजयोगी रूपेश भाई जी ने कहा मनुष्य जीवन समाज के भाईचारे के लिये हैं। लोगों में प्रेमभाव बनाये रखने के लिय अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखे। उन्होंने मन की शुद्धता के लिय ध्यान करवाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिहं हाडा ने कहा कि योग तो हमारे दैनिक जीवन की जरूरत है। इससे मन की बुराईयां दूर होकर स्वस्थता बनी रहती है। राजयोग के अभ्यास से मन शांत रहता है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ममता तिवाड़़ी ने योग महोत्सव को उद्बोधित करते हुए कहा आज मुझे यहां आकर शांति आनन्द अनुभूति हुई है। योग हमें भौतिकता से बाहर निकालकर आध्यात्मिकता एव सकारात्मकता की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा अभिभावक बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ नैतिक एवं संस्कारित शिक्षा भी दें, ताकि उनका भावी जीवन सफल हो सके।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.