स्वामी टेऊँराम जयंती पर निकाली पालकी यात्रा - Kekri Insight

Header Ads

स्वामी टेऊँराम जयंती पर निकाली पालकी यात्रा

जोधपुर। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित प्रेम प्रकाश मंदिर में पांच दिवसीय सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की 131वीं जयन्ति के उपलक्ष में मंदिर परिसर से पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का स्वागत व्यापारियों तथा महिलाओं ने पुश्प वर्षा के साथ किया। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए सिन्धु महल पहुंची। यहां पर साध्वी नित्यमुक्ता के सानिध्य में भजन संध्या आयोजित की गई तथा 131 दीपकों की महाआरती की गई। इससे पहले नेत्रहीन विद्यालय में सेवा शिविर लगाया गया।

पूर्ण आरती गुरुवार को
मंदिर संचालक रेनू खेमानी ने बताया कि गुरुवार को मंदिर में प्रातः 11 बजे ध्वजा चढ़ाई जायेगी सांय 5 बजे पुनः सिन्धु महल में पूर्ण आरती होगी।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.