शांतेेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक 24 को - Kekri Insight

Header Ads

शांतेेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक 24 को

अजमेर। राजस्थान सरकार के द्वारा श्रावण सोमवार के उपलक्ष्य में रूद्राभिषेक का आयोजन सोमवार 24 जुलाई प्रातः 11 बजे को मदार गेट स्थित शांतेश्वर महादेव मंदिर में किया जाएगा।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा श्रावण मास के सोमवार एवं प्रदोष के दिन राज्य में सुख-शान्ति, सौहादर्य, समृद्धि, एवं अनुकुल वर्षा की मंगल कामना के लिए जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। मदार गेट स्थित शांतेश्वर महादेव मन्दिर में सोमवार 24 जुलाई को रूद्राभिषेक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में राजस्थान संस्कृत अकादमी के विद्वानों द्वारा रूद्राष्टाध्यायी का सस्वर वैदिक पाठ किया जाएगा। रूद्राभिषेक में जिले के श्रृद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.