विश्व जनसंख्या दिवस पर ड्राइंग में उकेरी मन की भावना - Kekri Insight

Header Ads

विश्व जनसंख्या दिवस पर ड्राइंग में उकेरी मन की भावना

अजमेर। विश्व जनसंख्या दिवस पर बिहारीगंज स्थित चेतना पब्लिक स्कूल में ड्राइंग एवम पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक सीमा पाठक ने बताया कि प्रतियोगिताए सीनियर एवम जूनियर दो ग्रुप में रखी गई। चेतना स्कूल के साथ साथ चाणक्य स्कूल के विद्यार्थियो ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लॉयनेस क्लब प्रान्त 3233 ई 2 की प्रान्तीय अध्यक्ष ने विजेताओं को पुरुस्कृत करते हुए कहा कि बच्चे भी आज के गंभीर मसलो पर कितने चिंतित है, ये इस प्रतियोगिता से जाहिर होता है। उन्होंने प्रमाण पत्र देकर बच्चो का उत्साहवर्धन किया। अंत मे शाला प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीमा शर्मा, नयना सिंह, ललिता सेठी, प्रमिला राठौर सहित शाला स्टाफ उपस्थित थे ।

ये रहे विजेता :-
सीनियर ग्रुप - प्रथम - मलिका शर्मा
                    द्वितीय- आदित्य
                    तृतीय - हर्षिता
जूनियर ग्रुप -  प्रथम - वर्षा
                    द्वितीय- तरुण
                    तृतीय - सागर

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.