जिला स्तरीय विज्ञान सेमीनार आयोजित - Kekri Insight

Header Ads

जिला स्तरीय विज्ञान सेमीनार आयोजित

अजमेर। जिला स्तरीय विज्ञान सेमीनार 2017 का आयोजन राजकीय माॅडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद द्वारा नेहरू विज्ञान केन्द्र मुम्बई के सौजन्य किया गया। इसमें कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों हेतु ‘‘स्वच्छ भारत-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका सम्भावनाएं एवं चुनौतियों’’ विषय पर सेमीनार आयोजित की गई। सेमीनार में विभिन्न विद्यालयों के 28 संभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दर्शना शर्मा, अध्यक्ष राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक राम निवास गालव तथा विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र सिंह चूड़ावत थे।

राजकीय माॅडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य बीनू मेहरा ने बताया कि सेमीनार में प्रथम स्थान पर लीजा कतिरीया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर, द्वितीय चंचल चैहान राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर तथा तृतीय स्थान पर जीनत राजकीय माॅडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर रही। सेमीनार के निर्णायक भास्कर व्यास प्रधानाचार्य डूमाड़ा, भानमल प्रजापति प्रधानाचार्य सराधना, संगीता सक्सेना व्याख्याता लोडियाना थे। मंच का संचालन हेमलता शर्मा ने किया।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.