जियो से मुकाबले के लिए अब वोडाफोन ने उतारा अनलिमिटेड कॉल्स एवं डाटा प्लान
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की अनलिमिटेड कॉल्स एवं अनलिमिटेड डाटा सर्विस को टक्कर देने के लिए जहां एयरटेल और अन्य टेलीकॉल सेवा प्रदाता कंपनियों ने अपने अपने प्लान पेश किए हैं। वहीं अब इस कड़ी में टेलीकॉल सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन ने भी अनलिमिटेड कॉल्स एवं अनलिमिटेड डाटा का विशेष प्लान पेश किया है। इस प्लान में वोडाफोन के सभी प्रीपेड उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स भी मिलेगा, जिसके लिए उपभोक्ताओं को 349 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।
राजस्थान के वोडाफोन उपभोक्ताओं के लिए पहले से चल रहे 348 रुपए के प्लान को अब सभी प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए पेश किया गया है। वोडाफोन ने इस प्लान को 1 रुपये ज्यादा कीमत यानि 349 रुपए के प्लान के रूप में देश के सभी प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए पेश किया गया है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 1 जीबी 3जी/4जी डाटा मिलेगा और साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की छूट भी होगी। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों तक होगी। साथ ही यह ऑफर लिमिटेड पिरियड के लिए है।
खास बात ये है कि इस प्लान में रिलायंस जियो की तरह वास्तविक रूप में अनलिमिटेड कॉल नहीं दिया गया है। वोडाफोन के इस प्लान में उपभोक्ता को हर सप्ताह के लिए 1200 मिनट और हर दिन के लिए 300 मिनट फ्री मिलेंगे। इसके बाद उपभोक्ता को 10 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से पैसे देने होंगे। गौरतलब है कि वोडाफोन के बड़े प्रतिद्वंदियों में शुमार रिलायंस जियो और एयरटेल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए इस तरह का प्लान पहले से ही मुहैया करा रखा है। इस लिहाज से वोडाफोन के इस प्लान को जियो अथवा एयरटेल के मुकाबले का नहीं कहा जा सकता।
ये हैं अन्य कंपनियों के प्लान :
एयरटेल : एयरटेल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए रिलायंस जियो की तरह से ही 399 रुपये वाले प्लान उपलब्ध करा रखा है, जिसमें एयरटेल के उपभोक्ताओं को हर दिन के लिए 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता एयरटेल ने भी रिलायंस जियो के समान ही 84 दिनों की रखी है। इस हिसाब से यूजर्स को 84 जीबी डाटा दिया जाएगा। डाटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स भी दी जा रही हैं। यह प्लान केवल वही यूजर्स इस्तेमाल कर पाएंगे, जिनके पास 4जी हैंडसेट है।
रिलायंस जियो : 399 रुपये वाले प्लान के तहत यूजर्स को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा। इसकी वैधता भी 84 दिनों की होगी। आपको बता दें कि इस प्लान का नाम धन धना धन है। वहीं, 309 रुपये के प्लान में 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 56 जीबी डाटा दिया जाएगा।
वोडाफोन : इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसके तहत स्टूडेंट्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत 1 जीबी 3जी/4जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। यानि यूजर्स को 84 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही डिस्काउंट कूपन और मैसेंजर बैग भी फ्री दिया जाएगा। यह प्लान केवल दिल्ली-एनसीआर के नए यूजर्स (स्टूडेंट्स) के लिए ही पेश किया गया है। इसकी कीमत 445 रुपये है। 445 रुपये के पहले रिचार्ज के बाद स्टूडेंट्स को दूसरा रिचार्ज 352 रुपये का कराना होगा। 352 रुपये के प्लान में भी स्टूडेंट्स को 445 रुपये वाले फायदे मिलेंगे।
आइडिया : 453 रुपये के प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जाएगी। यूजर्स को हर दिन 300 मिनट और हफ्ते में 1200 मिनट दिए जाएंगे। इससे ज्यादा कॉल करने पर 30 पैसे प्रति मिनट देने होंगे।