दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी "स्माइल डेस्पाइट एवरीथिंग" 3 से
अजमेर। एच.के.एच. पब्लिक स्कूल वैशाली नगर में एन.जी.ओ. संस्था ’द विशींग फैक्ट्री’ एवं रोटरी क्लब, मैट्रो, अजमेर के सहयोग से दो दिवसीय ’चित्र-प्रदर्शनी’ 3 नवम्बर से 4 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी, जिसका शीर्षक ’स्माइल डेस्पाइट एवरीथिंग’ रखा गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा किया जाएगा।
प्रदर्शनी का समय प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक रखा गया है। प्रदर्शनी में थैलेसीमिया मेजर और ब्लड कैंसर से पीड़ित ऐसे महानायकों से परिचय होगा जो अपने आत्मविश्वास के बल पर अपना जीवन जीते हैं और हर जख्म और पीड़ा को छुपाकर भी मुस्कुराते रहते हैं। साथ ही इस प्रदर्शनी में थैलेसीमिया बीमारी के लक्षणों व इसके दुष्परिणामों को बताते हुए ग्रसित लोगों के इलाज के तरीके बताए जाएंगे जिसका उद्देश्य इस बीमारी की जानकारी जनता को देना तथा इसके उन्मूलन हेतु जन-जागृति पैदा करना है।
इस हेतु कार्यक्रम ’पेन फाॅर चेन्ज’ के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
’द विशींग फैक्ट्री’ एन.जी.ओ. संस्था ’थैलीसीमिया मेजर और ब्लड कैंसर’ से लड़ रहे व्यक्तियों की इच्छाएँ पूरी करने और उनकी शिक्षा व दवाइयों का खर्चा उठाने का कार्य करते हुए इस बीमारी की रोकथाम व ग्रसित व्यक्तियों के सहयोग हेतु जन-जागृति पैदा करती है।