भामाशाह योजना : अब समय पर हो जाता है पेंशन का भुगतान
अजमेर। ब्यावर के पास काबरा ग्राम पंचायत में रहने वाली गंगा देवी को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्हें अब पेंशन का भुगतान समय पर हो जाता है। साथ ही कई नगद व गैर नगद योजनाओं के लाभ भी मिल रहे हैं।
जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि भामाशाह योजना के तहत महिलाओं को परिवार की मुखिया बनाकर कई योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। काबरा की गंगा देवी को भी योजना में लाभ मिल रहे हैं।
ब्यावर तहसील की ग्राम पंचायत काबरा की गंगा देवी का कहना है कि मैं ऐ.पी.एल. परिवार की लाभार्थी हूं तथा पेंशन कार्ड धारी हूं। उन्होंने बताया कि भामाशाह योजना से जुडने से पूर्व उन्हें पेंशन का भुगतान समय पर प्राप्त नहीं हो पाता था। भामाशाह योजना से मुझे कई नगद व गैरनगद योजना के लाभ प्राप्त हुए हैं। पेंशन का भुगतान भी भामाशाह कार्ड के माध्यम से हमारे बैंक खातें में आ जाते हैं जिसे हम अपनी सुविधा अनुसार बैंक, बैंक बीसी या पे-पाईन्ट से प्राप्त कर लेते हैं।