सर्व उमंग का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
अजमेर। त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है। आदिकाल से ही हर इंसान अपने रीति-रिवाज एवं परंपरागत तरीके से मनाते आ रहे है। आज भी उत्सव हमे नई उमंग, ऊर्जा एवं उल्लास प्रदान करते है। उक्त उद्धगार लॉयनेस क्लब की प्रान्तीय अध्यक्ष लॉयनेस आभा गांधी ने लॉयनेस क्लब सर्व उमंग के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहे। क्लब अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर सदस्यो ने विभिन्न गेम्स, हाउजी, गीत संगीत में भाग लिया और स्नेह मिलन को मनोरंजक एवं उत्साहवर्द्धक बना दिया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ.वीना चौधरी ने बताया कि समारोह में बड़कलेश्वर मंदिर में रामदरबार,शिवपरिवार एवम राधाकृष्ण का आकर्षक श्रृंगार कर क़दमभात का भोग लगाकर आरती की गई । अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया ।
कार्यक्रम में वीणा बंसल, प्रेमलता अग्रवाल,सुधा बंसल, इन्दु टांक, ज्योत्सना मित्रल, लीला, राजेंद्र गाँधी, अशोक टांक, महेंद्र जैन, नरेंद्र शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे । अंत मे भाव्या गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।