'पद्मावती' पर बोले राजेन्द्र राठौड़, कहा - ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए
जयपुर। बॉलीवुड़ फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावति' लेकर विवादों का दौर थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस फिल्म के विरोध में कई राजपूत संगठनों के आने के बाद अब राजस्थान सरकार में पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने भी अपनी राय रखी है। पद्मावती को लेकर राठौड़ ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।
बॉलीवुड की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहे विवाद पर राजस्थान के पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने अपने बयान में कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया जाना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती है। राठौड़ ने कहा कि, उन्हें (संजय लीला भंसाली) को कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और फिल्म निर्देशकों द्वारा लंबे समय पहले किए गए फैसले का पालन करना चाहिए।
गौरतलब है कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावति' रिलीज होने से पूर्व ही विवादों के बीच उलझी हुई है। वहीं कथित तौर पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने के खिलाफ फिल्म में अभिनय करने वाले दीपिका पदुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को श्री राजपूत करणी सेना समेत विभिन्न समुदायों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है।