'पद्मावति' के खिलाफ कालवी ने बुलंद की आवाज, कहा - ये फिल्म नहीं, हमारा इतिहास है
गांधीनगर। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावति' को लेकर विवादों का दौर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राजस्थान में इस फिल्म की रिलीज पर रोक और फिल्म में विवादित दृश्यों को हटाए जाने की मांग पर लगातार विरोध प्रदर्शन किेए जा रहे हैं। राजपूत करणी सेना के प्रधान संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने एक बार फिर इस फिल्म पर आपत्ति जताई है।
गुजरात के गांधीनगर में राजपूत समाज मैदान में आयोजित कार्यक्रम श्री राजपूत क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में कालवी ने फिल्म 'पद्मावति' के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। रानी पद्मिनी के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि पद्मावति महज एक फिल्म नहीं है, यह हमारा इतिहास है। इसलिए सिर्फ फिल्म के नाम पर कुछ भी दिखाया जाना ठीक नहीं है।
गौरतलब है कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावति' रिलीज होने से पूर्व ही विवादों के बीच उलझी हुई है। वहीं कथित तौर पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने के खिलाफ फिल्म में अभिनय करने वाले दीपिका पदुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को श्री राजपूत करणी सेना समेत विभिन्न समुदायों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म में निर्देशक संजय लीला भंसाली ने राजस्थान की वीरांगना महारानी पद्मावती के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई है। इस फिल्म केट्रेलर में महारानी के आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं और इस तरह से दृश्यों को लेकर फिल्म लगातार विवादों में है। फिल्म में दिखाए गए दृश्यों से न केवल राजपूत समाज, बल्कि पूरी भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश की गई है।