मंत्री भदेल के जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ दीर्धायु की कामना - Kekri Insight

Header Ads

मंत्री भदेल के जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ दीर्धायु की कामना

अजमेर। आर्य समाज संस्था नला बाजार मूंदड़ी मौहल्ला अजमेर के भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी के आर्य मंडल की उपाध्यक्ष काजल जेठवानी ने अपने संयोजन में हवन यज्ञ करके महिला बाल कल्याण राज्यमंत्री अनिता भदेल के जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ के माघ्यम से भदेल के दीर्धायु की कामना की।

काजल जेठवानी ने इस अवसर पर बताया कि हवन यज्ञ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान है हमें इस पद्वति से वातावरण की शुद्वि भी करनी चाहिये मंत्रोचारण के साथ हवन यज्ञ में सामग्री की आहूति प्रदान कर अनिता भदेल की दीर्धायु हेतु काजल जेठवानी एवं आर्य मंडल की महिला एवं अन्य सदस्यो ने भाग लिया। हवन यज्ञ में प्रभु आराधना के भजन नानक गजवानी और काजल जेठवानी ने सुनाये।

इस अवसर पर उप प्रधान चतुर मूलचन्दानी, महेश हून्दलानी, किशन प्यारी अग्रवाल, निर्मला हून्दलानी, प्रीति शर्मा, सुरेश जेठवानी, थांवरदास टोरानी, लक्ष्मणदास वाधवानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.