अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला शाखा अजमेर की वार्षिक साधारण सभा आयोजित - Kekri Insight

Header Ads

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला शाखा अजमेर की वार्षिक साधारण सभा आयोजित

अजमेर। रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला शाखा अजमेर की साधारण सभा करंट वाले बालाजी मंदिर फॉयसागर रोड अजमेर पर आयोजित करी गयी।

संस्था अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया की सस्था द्वारा 1 वर्ष पूरा होने पर समाज की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर व् अप्रैल 2017  में युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन व श्री अग्रसेन जयंती पर संस्था द्वारा किये गए भव्य स्वागत व् विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। संस्था महासचिव इस एन मोदी द्वारा संस्था द्वारा वर्ष 2016 -17 में क्रियान्वित करी गयी विभिन्न गतिविधियो पर प्रकाश डाला गया। विगत वर्ष में हुए आय-व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल द्वारा सार्वजनिक किया गया।

संस्था संरक्षक चांदकरण अग्रवाल के अनुसार अग्रवाल संगठन द्वारा अग्रवाल समाज के लिए एक को ऑपरेटिव सोसाईटी भी शुरू करी गयी है जिसमे संगठन के सदस्य ही को को ऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्य बनाया जाएगा और जरुरत पढ़ने पर सोसायटी द्वारा सदस्य को निर्धारित धनराशि ऋण स्वरुप प्रदान कराई जाएगी।

आज के कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के युवा शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष गोयल ओर सचिव यतीश अग्रवाल का भी माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया और सभा में संगठन द्वारा आने वाले वर्ष में जो विभिन्न कार्य किए जाने हैं उनकी भी रूप रेखा त्यार करी गयी। सभी में संस्था के चांद करण अग्रवाल, अशोक गोयल, एस एन मोदी, अविनाश गुप्ता, ललित डिडवानिया, नवल किशोर, चितलेश बंसल, मुकेश गर्ग, सुनील बंसल, रेलिश बंसल, उषा गोयल सहित कई महिला ओर पुरुष सदस्यों ने भाग लिया।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.