डेढ़ वर्षीय मासूम बालक के गुर्दे का जटिल आॅपरेशन सफल, डाॅ. कुलदीप शर्मा ने पहुंचाई राहत - Kekri Insight

Header Ads

डेढ़ वर्षीय मासूम बालक के गुर्दे का जटिल आॅपरेशन सफल, डाॅ. कुलदीप शर्मा ने पहुंचाई राहत

अजमेर। मित्तल हाॅस्पिटल अजमेर के यूरोलोजिस्ट डाॅ. शर्मा ने डेढ़ वर्षीय मासूम बालक ईशान के गुर्दे का जटिल आॅपरेशन कर राहत पहुंचाई है। इस मासूम के गुर्दे का पहले भी दो बार अन्यत्र आॅपरेशन हो चुका था किन्तु उसे माकूल स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल सका था। बालक के गुर्दे में जन्मजात खामी से उसका विकास अवरुद्ध हो रहा था और गुर्दे में संक्रमण व सूजन से वह पीड़ित रहता था। गुर्दे में मूत्र भरे रहने से सूजन इतनी अधिक थी कि पेट के अधिकांश  हिस्से में केवल उसका गुर्दा ही समा रहा था। बालक का तीसरी बार आॅपरेशन करना यद्यपि चुनौतीपूर्ण था, किन्तु डाॅ. कुलदीप शर्मा ने इसे स्वीकार कर मित्तल हाॅस्पिटल में सफल आॅपरेशन कर उसे लाभ पहुंचाया। आॅपरेशन के नौ माह बाद अब बालक स्वस्थ है और गुर्दे की विस्तृत जांच रीनल स्केन कराने पर पता चला कि उसका गुर्दा फिर से अच्छा कार्य करने लगा है।

मरीज के परिवारजनों ने मित्तल हाॅस्पिटल प्रबंधन और चिकित्सक का कोटिश धन्यवाद किया है।


Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.