जोंसगंज में घर-घर होगी पेयजल की आपूर्ती : भदेल - Kekri Insight

Header Ads

जोंसगंज में घर-घर होगी पेयजल की आपूर्ती : भदेल

अजमेर। महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने जोंसगंज में क्षेत्रवासियों की  पेयजल की पूर्ति के लिए 8.5 लाख की लागत से नरसिंहपुरा से भाटी वाली गली तक पानी की पाइप लाइन का शिलान्यास किया।
   
भदेल ने बताया कि इस क्षेत्र में पेयजल की काफी समस्या थी। वर्तमान सरकार ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए यहां 2013 में पानी की टंकी बनवाई। जिससे जोंसगंज के पूरे क्षेत्र में पानी की पूर्ती हो सके। घर घर में पानी सुचारु रूप से पहुंचे उसके लिए पानी की पाइप लाइने डलवाई गयी हैं। कुछ क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने का कार्य शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। उसके पश्चात् जांसगगंज के पूरे क्षेत्र में पेयजल की कोई समस्या नहीं रहेगी।

घोषणाएँ
   
भदेल ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी की दोनों गलियो में पानी की पाइप लाइन डाली जाएगी। साथ ही  साखलों के कुएं वाली गली में भी नई पाइप लाइन का कार्य जल्द ही शुरु किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम के उप महापौर संपत सांखला सहित स्थानीय जनप्रतिनिध एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.