निशुल्क कृत्रिम नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 237 रोगी लाभान्वित - Kekri Insight

Header Ads

निशुल्क कृत्रिम नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 237 रोगी लाभान्वित

अजमेर। श्रद्धेय गुरुवर हरप्रसाद मिश्रा ‘उवैसी’ की पावन स्मृति में पुष्कर रोड स्थित मित्तल हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर अजमेर में रविवार को आयोजित निःशुल्क कृत्रिम नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 237 नेत्र रोगियों ने परामर्श लाभ पाया। शिविर में पंजीकृत रोगियों में से करीब 37 नेत्र रोगियों के लैंस प्रत्यारोपण किए गए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. विनीत चंडक ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं। सोमवार को उपचार के बाद सभी नेत्र रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा लगभग 162 रोगियों को निःशुल्क कृत्रिम नेत्र लैंस प्रत्यारोपण हेतु अग्रिम तिथियां दी गई हैं।

निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि मित्तल हाॅस्पिटल सामाजिक सरोकार के तहत प्रत्येक माह के पहले रविवार को नेत्र रोगियों के लिए पूर्णतया निःशुल्क कृत्रिम नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित करता आ रहा है।

आंखों की रेटिना जांच का निशुल्क कैंप 20 को
निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि आगामी 20 दिसम्बर को डायबिटीज पीड़ित चयनित रोगियों के लिए प्रातः 10 से 1 बजे तक आंखों की निःशुल्क रेटिना जांच का शिविर आयोजित होगा। 

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.