सभी सरकारी विभागों के लेटर पैड पर दीनदयाल उपाध्याय का लोगो भी अनिवार्य - Kekri Insight

Header Ads

सभी सरकारी विभागों के लेटर पैड पर दीनदयाल उपाध्याय का लोगो भी अनिवार्य

Jaipur, Rajasthan, Government Documents, Deen Dayal Upadhyay Deendayal Logo, Jaipur News, Rajasthan News
जयपुर। राज्य सरकार ने अब सभी सरकारी लैटर पैड पर अशोक स्तंभ के साथ दीनदयाल उपाध्याय का लोगो अनिवार्य कर दिया है। इसको लेकर राजस्थान सरकार ने आज एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें सरकार ने सभी पुराने लेटर पैड पर उपाध्याय के लोगो के स्टीकर चिपकाने के निर्देश दिेए हैं। वहीं नए लेटर पैड पर अशोक स्तंभ के साथ दीनदयाल उपाध्याय का लोगो भी छपाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का लोगो सभी सरकारी लैटर पैड पर अशोक स्तंभ के साथ ही उपयोग में लिया जाएगा। शुक्रवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें सभी सरकारी विभागों, निकायों, निगम, बोर्डों, स्वायत्त शासी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि उनके सभी पुराने छपे हुए लैडर हैड पर भी पंडित दीनदयाल के लोगो का स्टीकर लगाकर पत्राचार किया जाए।

वहीं सर्कुलर में ये भी कहा गया है कि भविष्य में छपने वाले नए लेटर पैड पर अशोक स्तंभ के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय का लोगो भी छपवाया जाएगा। सर्कुलर के साथ दीनदयाल उपाध्याय के लोगो की प्रति को भी अटैच कर सभी विभागों के समक्ष भेज दिया गया है। भगवा रंग के इस लोगो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर बनी हुई है।

राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है, जिसे अफरा—तफरी में निकाला गया है। हालांकि इस आदेश में कई ख़ामिया थी, जिसे तुरंत ठीक कर बैक डेट में जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अशोक स्तंभ के बराबर हर शासकीय और अर्द्धशासकीय पत्र पर विभागों को लोगो छपवाकर लगाना अनिवार्य होगा।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.