श्री बालाजी मंदिर मदार गेट पर पौष बड़ा महोत्सव मंगलवार को - Kekri Insight

Header Ads

श्री बालाजी मंदिर मदार गेट पर पौष बड़ा महोत्सव मंगलवार को

अजमेर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल  दिनांक 02 जनवरी मंगलवार को सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर और मंदिर भक्त मंडली की ओर से प्राचीन श्री बालाजी मंदिर क्लॉक टावर मदार गेट अजमेर पर पौष बड़ा महोत्सव मनाया जायेगा ।

सारथी  संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया की मंदिर महंत महावीर प्रसाद गौतम के सानिध्य में सांय 7 बजे श्री बालाजी महाराज का नयनाभिराम श्रृंगार कर महाआरती करी जाएगी  इसके पश्चात् सांय 7.15 बजे श्री बालाजी महाराज के पौष बड़े और हलवे का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया जायेगा। रात्रि 8.00 बजे से मंदिर की महिला मंडल की ओर से श्री बालाजी महाराज के भजन गाये जायेंगे।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल, योगेश गौतम, कृष्णा गोयल, देेवेन्द्र गुप्ता,  के के शर्मा, जय गोयल, कमल कुमार, सुमित खण्डेलवाल, राहुल गोयल, और सभी संस्था सदस्यों का सहयोग रहेगा। 

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.