एचकेएच स्कूल में शास्त्रोक्त विधि से मंत्रोच्चारण के साथ मनाया बसंत पंचमी पर्व
अजमेर। एचकेएच स्कूल वैशाली नगर में शास्त्रोक्त विधि से मन्त्रोच्चारण के साथ बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को पीले-पीले फूलों से सजाया गया। माँ सरस्वती की मूर्ति का श्रृंगार किया गया। विद्यालय अध्यक्ष मोतीलाल ठाकुर, प्रशासक अजय कुमार ठाकुर ने शास्त्रोक्त विधि से माँ सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रीना करना तथा सांस्कृतिक सचिव ज्योति गोयल भी उपस्थित रही।
विद्यालय के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। कक्षा 5 के छात्र राकेश जजून्डा व मयंक बूलचन्दानी ने व्यक्त में बताया कि विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना प्रत्येक विद्यार्थी को करनी चाहिए। कक्षा 5 की छात्राएं अंशिका जैन व दिशा ने श्लोक पाठ किया और तोशिका व टीशा की कविता ने सबका मन मोह लिया।
प्राचार्य एच.के. सोनी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संदेश दिया कि मन व वाणी पर नियंत्रण रखने से आन्तरिक शक्तियों का विकास सही दिशा में होता है।