उपचनाव : मतदान केंद्रों पर स्थापित होंगे सहायता केंद्र
अजमेर । अजमेर जिले के मतदाताओं को वितरण के बाद शेष रही मतदाता फोटोयुक्त पहचान पर्ची सोमवार 29 जनवरी को मतदान केन्द्र पर स्थापित किए जाने वाले सहायता केंद्र पर उपलब्ध रहेंगी। मतदाता वहां से प्राप्त कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कल मतदान दिवस के दिन 29 जनवरी को मतदान केंद्र परिसर में मतदाता सहायता केंद्र स्थापित रहेंगे जिसमें ऎसे मतदाताओं जिन्हें फोटोयुक्त मतदाता पर्ची बी.एल.ओ. के माध्यम से प्राप्त नही हुई है उनकी प्रमाणिकृत फोटोयुक्त मतदाता पर्ची यहां उपलब्ध रहेगी।
यदि मतदाता पर्ची, मतदाता सूची या फोटो पहचान पत्र में फोटो गलत है तो मतदाता को आयोग द्वारा अनुमत वैकल्पिक दस्तावेंजों में से कोई भी एक दस्तावेज अपनी पहचान के लिए मतदान केन्द्र में साथ ले जाना आवश्यक होगा।