लोकसभा उपचुनाव : अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेंगे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम
अजमेर । मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने कहा कि अजमेर में लोकसभा एवं भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ में विधानसभा उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी है। दोनों जिलों में निर्वाचन विभाग ने निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित कर लिए गए हैं। इन केंद्रों पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कर वेबकास्टिंग, वीडियोग्राफी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के जरिए निगरानी रखी जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने आज कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में उपचुनाव को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज अजमेर और माण्डलगढ़ में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। दोनों जगह चुनाव की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। दोनों जगहों पर समस्याग्रस्त क्षेत्रों, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर ली गई है। दोनों जगह सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि हमने जिला निर्वाचन विभाग को निर्देश दिए हैं कि राजनीतिक दलों से समन्वय स्थापित कर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें। कहीं पर भी आचार संहिता के उल्लंघन के प्रकरण सामने आते हैं तो तुरन्त ऎसे मामलों को निस्तारित करें। ईवीएम और वीवीपैट के जरिए चुनाव कराए जाएंगे। हमारी कोशिश है कि कहीं पर भी मशीन खराब होने की सूचना मिलें तो कम से कम समय में उसे बदल दिया जाए।
अश्विनी भगत ने कहा कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित कर लिए गए हैं। इन केंद्रों पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कर वेबकास्टिंग, वीडियोग्राफी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के जरिए निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने ईवीएम का रेन्डमाईजेशन सहित अन्य बिन्दुओं की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक ए. एम. कवड़े, व्यय पर्यवेक्षक रामबाबू, संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के. के. शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।