उपचुनाव : मानव श्रृंखला की तैयारी जोरों पर, सेल्फी विथ एपिक के लिए व्हाट्सअप्प नंबर जारी
अजमेर। लोकसभा उपचुनाव के दौनर स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत रिकार्ड मानव श्रृंखला बनाने के संबंध में सेल्फी विथ एपिक के लिए व्हाट्सअप्प नम्बर जारी किया गया।
स्वीप कार्यक्रम की सहायक प्रभारी ज्योति ककवानी ने बताया कि तैयारियों में संजय सेठी द्वारा वॉल पेंन्टिग बनाई जा रही हैं। वही जिला कलेक्टर के सभागार में तैयारियों को लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में मानव श्रृंखला के 24 स्थानों का निर्धारण किया गया। इसी कार्यक्रम में सेल्फी विद एपिक द्वारा भी जागरूक किया जा रहा हैं। सेल्फी विद एपिक के फोटो को अपलोड करने के लिए दीपक कादिया के व्हाट्सअप्प नम्बर 7737597589 पर व्हाट्सअप्प भी किया जा सकता हैं।
उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत गुरुवार को आयोजित होने जा रही मानव श्रंखला को प्रोत्साहित करने के लिए लोक कला संस्थान के कलाकारों ने रीजनल कॉलेज के बाहर की दीवार पर आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाई। वॉल पेंटिंग में तिरंगे बैकग्राउंड पर मानव श्रंखला के चित्र उत्कीर्ण किए गए। इनमें लिखा गया है कि आइए हाथ से हाथ मिलाए लोकतंत्र की अलख जगाएं साथ ही स्वीप का लोगो व चुनाव चिन्ह की पेंटिंग भी की गई है। लोक कला संस्थान के निदेशक संजय कुमार सेठी ने बताया कि शहर में पिछले दिनों कई जगहों पर वॉल पेंटिंग बनाई गई जिससे सड़कों पर माहौल खुशनुमा हुआ है। इसी गति को आगे बढ़ते बढ़ाते हुए मानव श्रृंखला के प्रति उत्साह का संचार करने के उद्देश्य से इस वॉल पेंटिंग का निर्माण किया गया है। इसमें अलका शर्मा इंदु खंडेलवाल व प्रियंका सेठी ने भी भाग लिया। यह पेंटिंग नयी चौपाटी पर भ्रमण करने वालो को भी अधिक मतदान के लिए प्रेरित करेगी।
स्वीप कार्यक्रम प्रभारी एंव मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण गर्ग ने सभी मतदाताओं एंव शहरवासियों से आग्रह किया की कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे आनासागर झील पर आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र के जागरूक मतदाता की भूमिका निभाये।