अजमेर उपचुनाव : चुनावी घमासान के बीच संसदीय सचिव का धमकी भरा आॅडियो वायरल
जयपुर। राजस्थान के अजमेर एवं अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर सोमवार 29 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले शनिवार की शाम पांच बजे से भले ही चुनाव प्रचार का शोर थम गया है, लेकिन चुनावी मैदान में मौजूद दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों (भाजपा एवं कांग्रेस) के तरकस से चुनावी तीरों की बौछार अभी भी जारी है। अजमेर लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के मैदान में दोनों दलों के यौद्धाओं की ओर से की जा रही कवायदों के बीच आज एक आॅडियो वायरल होने से जोरदार बवाल मच गया है। वायरल हो रहे इस आॅडियो में वसुंधरा सरकार के संसदीय सचिव एवं केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम किसी शख्स को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि रिकॉर्डिंग में आवाज को लेकर RNews1 कोई पुष्ठि नहीं करता है।
अजमेर लोकसभा सीट पर हो रहे उपुचनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा और कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा की ओर से जीत हासिल करने के प्रयासों के तहत पूरी ताकत से साथ जमकर चुनाव प्रचार एवं जनसम्पर्क किया गया और लोगों से अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की गई। इसके बाद शनिवार को शाम बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थमने के साथ ही दोनों चुनावी यौद्धाओं और उनके सैनिकों की ओर से भले ही जनसम्पर्क एवं चुनाव प्रचार बंद कर दिया गया है, लेकिन अब चुनाव के इस मैदान में दोनों यौद्धाओं और उनके सैनिकों की ओर से सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिये अपनी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत दिलाने एवं लोगों से मतदान की अपील की जा रही है।
इसी बीच रविवार को एक आॅडियो वायरल होने से क्षेत्र की राजनीति में जोरदार भूचाल आ गया है। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस आॅडियो में वसुंधरा सरकार के संसदीय सचिव एवं केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम किसी गोपाल नाम के शख्स को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं, वहीं इस आॅडियो में विधायक महोदय जमकर गाली-गलौच करते सुनाई दे रहे हैं। इस आॅडियों की शुरूआत में गौतम ये कह रहे हैं कि, 'इसको इतना भी ऊपर मत चढ़ाओ कि ये नीचे मर जाए, इसे कोई संभालने वाला भी नहीं रहे। अभी तक तो मैंने कोई षडयंत्र किया नहीं है गोपाल। लेकिन जिस तरीके से ये कर रहा है ना, कांग्रेस वाले इसको चढ़ा-चढ़ा कर ला रहे हैं ना, रघु शर्मा की *** में मिर्चियां रख दी जाएगी। ध्यान रखना, *** हो जाएगी रघु शर्मा की। (इन *** में वे शब्द हैं, जिसे हम यहां लिख भी नहीं सकते)। इसके अतिरिक्त इस आॅडियों में और क्या-क्या कहा गया है, आप खुद भी सुन लीजिए.....
इस आॅडियो के साथ ही एक मैसेज भी दिया गया है, जिसमें लिखा है कि, 'केकड़ी विधायक माननीय शत्रुघ्न गौतम की गुंडागर्दी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अभी तक लोग दबे स्वर में ही धमकियां देने की बातें कर रहे हो, पर इस ऑडियो को सुनने पर यह सभी बातें पुख्ता हो जाती है कि एक जनप्रतिनिधि आम जनता के साथ कैसा अभद्र व्यवहार कर सकता है। विधायक का पद कितना गरिमामय होता है, पर केकड़ी क्षेत्र में विधायक का आतंक आपके सामने है। जनता को जनार्दन मानने वाले किस तरह विरोध जताने पर खुलेआम आमजन को धमका रहे हैं। क्या यही भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे में सम्मिलित है? लगता है विधायक जी अजमेर उपचुनाव से पहले अनुमानित केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की बड़ी हार से बौखला गए हैं। अब फैसला जनता के हाथ।'
वहीं दूसरी ओर, इस मामले में जब हमने खुद विधायक शत्रुघ्न गौतम से बात की तो उन्होंने इस आॅडियो को फर्जी करार देते हुए कहा कि, ये सब उनके खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है। किसी ने उनकी फर्जी रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया में वायरल की है। वहीं गौतम ने यह भी बताया कि इसको लेकर उन्होंने एफआईआर भी दर्ज करवा दी है, जिसमें किसी गोपाल नाम के शख्स को आरोपी बताया गया है। हालांकि गौतम ने यह भी साफ किया है कि ये गोपाल नाम का शख्स कौन है, इसके बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान से भाजपा के कद्दावर जाट नेता, सांसद एवं राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट के निधन के बाद अजमेर लोकसभा सीट खाली होने के चलते यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इस सीट पर सांसद सांवरलाल जाट का निधन होने के बाद कराए जा रहे इस उपचुनाव में उनके बेटे रामस्वरूप लांबा और कांग्रेस के दिग्गज नेता रघु शर्मा के बीच सीधे टक्कर है। अजमेर जिले के भिनाय से तीन बार और नसीराबाद से एक बार विधायक रहे जाट राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष भी थे। जाट ने साल 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को 1 लाख 72 हजार वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी।