राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में निकाली तिरंगा रैली - Kekri Insight

Header Ads

राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में निकाली तिरंगा रैली

देई (कोटा)। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिटेक्टिव के तत्वाधान मे गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली गई। शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पूरे अनुशासन के साथ रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से सुबह 11 बजे शुरू हुई। विवेकानंद चौराहा, मेन मार्केट, गढ़ चौक, चारभुजा, घासभेरू, बंसोली चौराहा, पेट्रोल पम्प होते हुए विद्यालय पहुचीं जहां पर रैली विसर्जित हुई।

रैली में भारत माता के जयकारों से शहर गूंज उठा, हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय वन्देमातरम के लगाते युवाओं व छात्र छात्राओ का जोश देखते ही बन रहा था। देशभक्ति नारों के माध्यम से जनता में देशभक्ति का संचार किया। साथ ही राष्ट्र ध्वज को सर्वोप्परी सम्मान देने का आह्वान किया गया। रैली का नेतृत्व कर रहे हनुमान गौड़ ने कहा कि रैली का मकसद समाज व नई पीढ़ी के बच्चों में देशभक्ति व एकता की भावना का संचार करना है। रैली में कस्बे के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं सामाजिक संगठनों के लोगो ने भाग लिया। 

संस्था के पदाधिकारी सीताराम नागर ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर संस्था द्वारा एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक संध्या व कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा। इस मौके पर शिवराज सोनी, सुरेंद्र गौड़, कुंदन जैन, गोविंद मसीह, हरिओम, राजेन्द्र गौड़, साहिल खान, अब्दुल गनी, आशिफ पायलट सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.