एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक संध्या एवं कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोटा । देई क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिटेक्टिव के तत्वाधान में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रा.उ.मा.वि. में एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक संध्या एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती वंदना के साथ कि गई । लिविंग होप स्कूल , सरस्वती विद्या मंदिर , गुरुकुल एज्यूकेशन एकेडमी, प्रकाश ज्ञान विद्या मंदिर, विवेकानन्द सीनियर सेकेण्डरी, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने एक के बाद एक शानदार देशभक्ति प्रस्तुतियां देकर दर्शको को देश भक्ति के रस झूमनें पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान कवियों ने अपनी कविताओं से देश की राजनिति में चल रही उठापठक सहित देश भक्ति प्रेम और जज्बातों को अपनी कविताओं और व्यंगों के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचाकर तालियां बटोरीं। जयसिंह आशावत गीतकार , अनिल रंगीला वीर रस , लक्ष्मण कुमार शर्मा श्रंगार रस , गिरधर अदभुद वीर रस , धर्मेंद्र आजाद , इमरान खान गजलकार ने शहादत त्याग व बलिदान का बखान करते हुए माहौल को देश भक्तिमय बना दिया ।
सभी अतिथियो व ग्रामवासियो का क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिटेक्टिव ने चेरमेन हनुमान गौड़ ने आभार जताया । कार्यक्रम का संचालन मुकुट जिंदल ने किया ।
