नगर निगम का फाल्गुन महोत्सव 28 को, बादशाह की सवारी 5 मार्च को - Kekri Insight

Header Ads

नगर निगम का फाल्गुन महोत्सव 28 को, बादशाह की सवारी 5 मार्च को

अजमेर। नगर निगम अजमेर के तत्वावधान में 28 फरवरी को फाल्गुन महोत्सव और 5 मार्च को बादशाह की सवारी निकाली जायेगी। इस आयोजन को लेकर महापौर धर्मेंद्र गहलोत द्वारा कमेटियों का गठन किया गया है जिसमें फाल्गुन महोत्सव के लिए भागीरथ जोशी पार्षद को संयोजक एवं बादशाह की सवारी हेतु कृष्ण कुमार त्रिपाठी पार्षद को संयोजक बनाया गया है।

दोनो कमेटियों की संयुक्त बैठक उपायुक्त एवं प्रभारी गजेंद्र सिंह रलावता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें फाल्गुन महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं पिछले वर्षो से बेहतर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पार्षदों से सुझाव मांगे। फाल्गुन महोत्सव के तहत आकर्षक हास्य झलकियां, विभिन्न अवार्ड, राजस्थानी लोक गीतो पर नृत्य आदि की प्रस्तुतियां दी जायेगी। अगली बैठक दिनांक 23 फरवरी को बुलायी गयी है। फाल्गुन महोत्सव में पार्षद एवं निगम अधिकारी/कर्मचारियों के परिवारों की सहभागिता के भी सुझाव दिये गये।

बादशाह की सवारी दिनांक 5 मार्च को निगम परिसर से गाजे बाजे के साथ निकाली जायेगी। उक्त कमेटियों की बैठक में पार्षद चंद्रेश सांखला, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र शर्मा, द्रोपदी, भरत कुमार, भागीरथ जोशी, मनोज बैरवा, पिंकी गुर्जर, गितांजली, राजेंद्र सिंह पंवार, उपायुक्त एवं प्रभारी गजेंद्र सिंह रलावता, प्रदीप राज पारीक, मुकेश मुर्जवानी, राजेश बंजारा आदि उपस्थित रहें।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.