होली, चेटीचंड, रामनवमी, महावीर जयंती पर कानून और शांति व्यवस्था बनाएं रखने के दिए निर्देश - Kekri Insight

Header Ads

होली, चेटीचंड, रामनवमी, महावीर जयंती पर कानून और शांति व्यवस्था बनाएं रखने के दिए निर्देश

अजमेर। होली, धुलंडी, चेटीचंड, रामनवमी एवं महावीर जयंती के पर्वों पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाएं रखने के निर्देश प्रदान किए। जिला मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने बताया कि एक मार्च को होली, 2 मार्च को धुलंडी, 19 मार्च को चेटीचंड, 25 मार्च को रामनवमी तथा 29 मार्च महावीर जयंती के पर्व पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए समस्त अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट तथा उपजिला मजिस्ट्रेट को निर्देश प्रदान किए गए।

इनके द्वारा अपने क्षेत्र में गणमान्य नागरिकों, राजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तियों और पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। होली के अवसर पर क्षेत्र में धारा 144 लगाकर जाप्ते की व्यवस्था की जाए।
loading...

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.