राजस्थान उपचुनाव : काग्रेस ने किया क्लीन स्वीप, तीनों सीटों पर जमाया कब्जा
जयपुर। राजस्थान की अजमेर व अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर 29 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज मतगणना में कांग्रेस ने तीनों सीटों पर जीत हासिल की है। उपचुनाव में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप करते हुए भाजपा को तीनों सीटों पर पछाड़ दिया है। अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा, अलवर में डॉ. कर्णसिंह यादव और मांडलगढ़ में विवेक धाकड़ ने जीत हासिल पर अपना परचम लहरा दिया है।
अजमेर, अलवर और मांडलगढ़ के लिए उपचुनाव के मतदान के बाद आज हुई मतगणना में विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को करारी शिकस्त दी है। मतगणना में सबसे पहला नतीजा मांडलगढ़ विधानसभा का आया, जिसमें कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्ति सिंह हाड़ा को 12 हजार 974 वोटों से मात दी। यहां मतगणना के 10 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे, लेकिन 11वें राउंड की मतगणना के बाद अचानक से पासा पलट गया और कांग्रेस प्रत्याशी ने 116 वोटों से बढ़त बना ली, जो लगातार जारी रही। इसी कड़ी में आखिरकार कांग्रेस ने यहां 12,974 वोटों से जीत हासिल की।
इसी प्रकार से दूसरा नतीजा अलवर लोकसभा सीट का आया, जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कर्णसिंह यादव ने भाजपा के प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव को मात देकर सीट पर कब्जा जमाया है। यहां कांग्रेस ने मतगणना के शुरूआती दौर से ही बढ़त बना ली, जो आखिर तक बरकरार रही और आखिर कांग्रेस के कर्णसिंह यादव ने 1 लाख 96 हजार 496 वोटों से जीत हासिल कर ली।
इसी प्रकार से अजमेर में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा को मात देकर इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। यहां भी मतगणना शुरू होने के बाद से कांग्रेस ने लगातार अपनी बढ़त को बरकरार रखा और आखिसर में जीत हासिल की। कांग्रेस के रघु शर्मा ने यहां करीब 80 हजार वोटों से जीत हासिल की है।
पायलट ने दी शुभकामनाएं :
तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत के साथ ही प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने जीत के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार जताया है। इसके साथ ही पायलट ने जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जीत का श्रेय भी सभी कार्यकर्ताओं को दिया।
परनामी ने स्वीकारी हार, कारणों की करेंगे समीक्षा :
वहीं दूसरी ओर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कांग्रेस को इतना भी खुश होने की जरूरत नहीं है। ये वहीं कांग्रेस है, जो 153 से सिमटकर महज 20 पर आ चुकी थी। भाजपा को छुईमुई का पेड़ नहीं है, जो छूते ही मुरझा जाए, ये वो कमल का फूल है जो एक बार फिर से खिलेगा। अभी तो परिणाम आए हैं और जनादेश का हम सम्मान करते हैं। परनामी ने कहा कि हार के जो भी कारण रहे हैं, उनकी समीक्षा कर जो भी कमियां होंगी उन्हें दूर कर 2018 में विधानसभा चुनावों में दूर कर जनता का विश्वास हासिल करेंगे।