राजकीय अवकाश में भी खुलेंगे कार्यालय - Kekri Insight

Header Ads

राजकीय अवकाश में भी खुलेंगे कार्यालय

अजमेर। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए विभाग को आवंटित राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति एवं वसूली संबंधी कार्य हेतु यह निर्देशित किया जाता है कि इस विभाग के अतिरिक्त महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक वृत्त जयपुर समस्त उप महनिरीक्षक एवं समस्त पूर्णकालीन उप पंजीयक कार्यालय माह मार्च 2018 के सभी राजकीय अवकाशों में पदेन उप पंजीयक कार्यालय भी कार्य दिवस के रूप में खोले जाएंगे।

विभाग की अतिरिक्त महानिरीक्षक प्रशासन रेणु जयपाल ने बताया कि उप महानिरीक्षक इस अवधि में चालू व पूरानी वसूली का अभियान चला कर अधिकाधिक वसूली कर मुख्यालय अजमेर को सूचित करे। इस अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का अवकाश मुख्यालय की पूर्व स्वीकृति बिना स्वीकार नहीं किया जाएगा।



Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.