ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में प्रशासन ने पेश की शुकराना चादर - Kekri Insight

Header Ads

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में प्रशासन ने पेश की शुकराना चादर

अजमेर। प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 806वें सालाना उर्स के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर गुरूवार को संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, जिला कलेक्टर गौरव गोयल एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह  नेे शुकराना की चादर पेश की और गरीब नवाज का शुक्रिया अदा किया।

 दरगाह परिसर मे चादर पेश करने के पश्चात जिला प्रशासन के साथ दरगाह के पदाधिकारियों ने शानदार उर्स के लिए ख्वाजा साहब का शुक्रिया अदा करते हुए एक दूसरे को बधाईयां दी।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गरीब नवाज की चौखट पर हाजरी देकर उनके प्रति शुक्रिया अदा किया। खादिम मुकद्दस मोईनी ने जियारत करायी और संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, जिला कलेक्टर गौरव गोयल एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह  सहित समस्त अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर दस्तारबंदी की।

दरगाह नाजीम आई.बी पीरजादा, सहायक नाजिम डॉ. मौहम्मद आदिल, मेला मजिस्ट्रेट अरविंद सेंगवा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम कैलाश चंद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोला राम, देवेन्द्र कुमार विश्नोई, जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक महेश चन्द्र शर्मा तथा प्रोटोकॉल अधिकारी आलोक जैन की अंजुमन कमेटी द्वारा दस्तारबंदी कर स्मृति चिन्ह व तबुर्रूक भेंट किए।

अंजुमन मोईनिया फखरिया सैयय्द जादगान (अंजुमन कमेटी) के अध्यक्ष मोईन सरकार, सचिव श्री वाहिद हुसैन अंगारा, अंजुमन शेखजाद के अध्यक्ष अब्बदुल जराद चिश्ती सहित समस्त पदाधिकारियों ने भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का उर्स के दौरान माकूल इंतजामात किए जाने पर शुक्रिया अदा किया।



Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.