ब्यावर दुखान्तिका : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता वितरित - Kekri Insight

Header Ads

ब्यावर दुखान्तिका : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता वितरित

अजमेर। जिले के ब्यावर में गत 16 फरवरी  को हुए गैस सिलेण्डर दुखान्तिका में घायलों एवं मृतक आश्रितों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रत्येक मृतक आश्रित एवं गम्भीर घायल को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गयी है।

जिला कलेक्टर (सहायता) गौरव गोयल ने बताया कि  गत 16 फरवरी को ब्यावर में कुमावत भवन में हुए गैस सिलेण्डर हादसे में प्रत्येक मृतक आश्रित को 2 लाख रूपए एवं गम्भीर घायल को 50 हजार की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से उपलब्ध करा दी गयी है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा भी प्रधानमंत्री सहायता कोष से भी मृतक आश्रित को 2 लाख एवं गम्भीर घायल को 50 हजार की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की गई। प्रधानमंत्री कार्यालय से अजमेर जिले के दुर्घटना में मृत 7 मृतक आश्रितों एवं 3 घायलों की सहायता राशि जिला कलक्टर अजमेर के खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित की गई तथा शेष मृतकों एवं गंभीर घायलों की राशि जिला कलेक्टर जोधपुर एवं पाली के खाते में  हस्तान्तरित कर दी गयी है।

जिला कलेक्टर ने प्रधानमंत्री की ओर से पीड़ित परिवार को संवेदना पत्र प्रेषित करते हुए सहायता राशि संबंधितों के बैंक खातों में उक्तानुसार हस्तांतरण हेतु आदेश जारी किए है।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.