अजयमेरु प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान 29 को - Kekri Insight

Header Ads

अजयमेरु प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान 29 को

अजमेर। अजयमेरु प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान समारोह रविवार 29 अप्रैल को सूचना केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। समारोह सुबह 11 बजे होगा। निम्बार्क पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्याम शरण देवाचार्य जी महाराज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। चित्रकूट धाम पुष्कर पाठकजी महाराज अध्यक्षता करंगे। शिक्षा एवं राज्यमंत्री व क्लब के मानद सदस्य वासुदेव देवनानी और क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.रमेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे।

समारोह में क्लब के उन सभी श्रेणियों के सदस्यों का सम्मान क्या जाएगा जो 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। एसे करीब 34 सदस्य हैं। सम्मानित होने वाले सदस्यों को शॉल ओढ़ाया जाएगा और स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, श्रीफल भेंट किया जाएगा। क्लब के सभी सदस्यों से समय पर सूचना केंद्र में पहुंचने का आग्रह किया गया है।


इनका होगा सम्मान :
इंदरसिंह चौहान, जगदीश मूलचंदानी, सीपी कटारिया, सत्यनारायण गर्ग, नवीन सोगानी, बख्शीश सिंह, प्यारे मोहन त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश गांधी, राजेंद्र मित्तल, डॉ. अशोक मित्तल, हरीश वरियानी, विनीत लौहिया, सरवर सिद्दीकी, गोप मीरानी, मोहनसिंह टांक, अमरसिंह राठौड़, सतीश शर्मा, रतन लाल बाकोलिया, पी. के. शर्मा, अनिल गुप्ता, नरेंद्र चौहान, राजेंद्र गुंजल, रामचंद्र वीजरानी, विनोद कुमार शर्मा, योगेंद्र सेन, नरेंद्र कुमार जैन, अरविंद कुमार जैन, महेंद्र विक्रमसिंह, देवीदास दीवाना, सोमरत्न आर्य, एस एन सिंह, सुरेश गर्ग, एबीएल माथुर, वेद माथुर

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.