आंगनबाड़ी केंद्र के 527 बच्चों को यूनिफार्म वितरित - Kekri Insight

Header Ads

आंगनबाड़ी केंद्र के 527 बच्चों को यूनिफार्म वितरित

अजमेर। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड कायड माइंस द्वारा ग्रामीण विकास सामाजिक संस्था के सहयोग से 172 खुशी आंगनबाडी केन्द्रों में खुशी बांटिये कार्यक्रम के तहत यूनिफार्म वितरित की गयी।
   
बाल विकास परियोजना अधिकारी नितेश यादव ने बताया कि आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र शीशाखान पर परियोजना के सेक्टर एक की 33 आंगनबाड़ी केंद्रों के 527 बच्चों को ड्रेस एवं सेंडल का वितरण किया गया। हिंदुस्तान जिंक द्वारा अजमेर शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शालापूर्व शिक्षा को आकर्षक बनाने के साथ भौतिक स्थिति को सुधारने पर भी बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। ड्रेस वितरण से अजमेर के आंगनबाड़ी के बच्चों की अलग से पहचान होगी।
   
वितरण कार्यक्रम में पार्षद भरत धोलखेड़िया, पूर्व पार्षद पवन संवासिया, ग्रामीण एवं सामाजिक विकास संस्था के सचिव अभय सिंह, महिला पर्यवेक्षक प्रेमलता बजाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं खुशी परियोजना स्टाफ उपस्थित रहे। खुशी बांटिये कार्यक्रम शुभारंभ 15 मार्च को महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिता भदेल, संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत एंव कायड़ माइन इकाई प्रधान बलवन्त सिंह राठौड़ के  द्वारा किया गया था।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.