ईश्वर प्रेम आश्रम में पाटोत्सव पर हुआ सुंदरकांड पाठ - Kekri Insight

Header Ads

ईश्वर प्रेम आश्रम में पाटोत्सव पर हुआ सुंदरकांड पाठ

जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सुरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में चार दिवसीय 15वां पाटोत्सव आयोजित हो रहा है। जिसके दुसरे दिन 26 अप्रैल गुरूवार को शाम साढे 5 बजे सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया।

जिसमें इंदौर आश्रम प्रमुख गुरू साध्वी भक्ति प्रिया, स्वामी कृष्ण प्रेम महाराज, पंडित महेंद्र व्यास महाराज, साध्वी नित्यमुक्ता सहित कई संतो द्वारा सत्संग का भी आयोजन हुआ।  इस अवसर पर श्रीराम दरबार को सजाया गया।

27 अप्रैल शुक्रवार को शाम को 6 बजे भक्ति संध्या का आयोजन होगा । शनिवार को माता की चौकी आयोजित की जाएगी। रात्रि 9 बजे समारोह की पूर्ण आरती होगी।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.