राष्ट्रपति कोविंद का हैलीपेड पर हुआ स्वागत - Kekri Insight

Header Ads

राष्ट्रपति कोविंद का हैलीपेड पर हुआ स्वागत

अजमेर। भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का अजमेर में घूघरा हैलीपेड पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। कोविंद के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं प्रथम महिला सविता कोविंद एवं पुत्री स्वाति भी अजमेर यात्रा पर आई हैं।
   
हैलीपेड पर जिले के प्रभारी मंत्री हेमसिंह भड़ाना, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, जिला कलेक्टर आरती डोगरा, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.