सीएम राजे आज अजमेर में, राजपुरोहित छात्रावास का करेंगी उद्घाटन
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार सुबह 11 बजे अजमेर आएंगी। वे यहां गणपति नगर पुष्कर रोड पर राजपुरोहित विकास समिति छात्रावास के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त :
जिला कलक्टर आरती डोगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री राजे की अजमेर यात्रा के दौरान कानून, शान्ति एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। उपखण्ड अधिकारी अंजली राजोरिया, तहसीलदार राम कुमार टाडा, जिला आबकारी अधिकारी एन.एल.राठी, जिला परिषद के सीईओ अरूण गर्ग, उपायुक्त एडीए अशोक कुमार, उपायुक्त नगर निगम ज्योति ककवानी, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. अनुपमा टेलर, जिला रसद अधिकारी द्वितीय विनय कुमार शर्मा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।